{"_id":"5b4e40274f1c1b38748b587f","slug":"71531854887-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को पीटा
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार शाम कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर दबंगों ने एक वृद्ध की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके भतीजे और नाती को भी पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामपुर निवासी भइयालाल ने बताया कि पड़ोसी आए दिन उसके दरवाजे पर कूड़ा फेंक देता है। शनिवार शाम इसका विरोध करने पर वह अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने साथियों संग मिलकर पिटाई कर दी।
भइयालाल को पिटता देख उसका भतीजा उमेश और नाती छोटू बीच-बचाव करने पहुंचे तो इनको भी पीटा गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से भइयालाल को गंभीर चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।