फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ठंड ने ली दूधिए की जान, कोहराम

ठंड ने ली दूधिए की जान, कोहराम

Fri, 15 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
ठंड ने ली दूधिए की जान, कोहराम
ठंड ने ली दूधिए की जान, कोहराम
विज्ञापन

-सिराथू तहसील के गिरधपुर गढ़ी गांव में बृहस्पतिवार रात हुई घटना
कड़ा (ब्यूरो)। द्वाबा में सुबह-शाम की ठंड कातिल होती जा रही है। रोजाना कोई न कोई इसकी जद में आकर जान गंवा रहा है। गुरुवार रात भी ठंड की चपेट में आने से सिराथू तहसील के गिरधरपुर गढ़ी निवासी एक दूधिए की मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
गिरधरपुर गढ़ी निवासी अमान उल्ला उर्फ मुन्नू (55) परिवार के गुजारे को दूध बेचने का काम करता था। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार शाम भी वह दूध बेचकर घर आया था। खाना-पीना के बाद अचानक उसे ठंड महसूस हुई। परिजनों ने पहले उसका घरेलू उपचार किया। इसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होते देख रात तकरीबन दस बजे घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां दवा-इलाज के बाद घर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गौरतलब हो कि इससे पहले बुधवार रात गांव के ही जफर अली (55) की भी ठंड की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



सचवारा प्रधान ने बीवी के नाम लिया शौचालय का लाभ
-निरीक्षण में खुलासा होने पर एसडीएम ने जताया आश्चर्य
मंझनपुर (ब्यूरो)। शासकीय नियमों को दरकिनार कर सचवारा ग्राम प्रधान ने खुद ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले लिया। प्रधान ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पत्नी के नाम शौचालय आवंटित करा लिया। निरीक्षण में खुलासा होने पर एसडीएम सदर ने आश्चर्य जाहिर करते हुए रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी एक मुकदमे के सिलसिले में 13 दिसंबर को स्थलीय निरीक्षण करने सचवारा गांव गए थे। निरीक्षण के दौरान गाटा सं. 125 में खलिहान के समीप सड़क किनारे निर्मित शौचालय के बारे में जानकारी की तो पता चला ग्राम प्रधान हरिविलास ने इसे बनवाया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम प्रधान ने इसे अपनी पत्नी सरस्वती देवी के नाम आवंटित कराया था। सरकारी योजना का लाभ खुद ही ग्राम प्रधान को लेते देख एसडीएम ने आश्चर्य जाहिर किया। उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। एसडीएम की जांच के बाद इस मामले में प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।


सांसद आज करेंगे जनसुनवाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर शनिवार को विकास भवन स्थित अपने संसदीय कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडेय ने दी। उन्होंने बताया के जनसुनवाई का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा।



नवोदय में हॉस्टल का उद्घाटन आज
मंझनपुर (ब्यूरो)। जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा के छात्र-छात्राओं का हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे हॉस्टल का उद्घाटन सांसद विनोद सोनकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed