{"_id":"5a33ee994f1c1b96368b4b88","slug":"71513352857-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक के एलटी से सीएमएस ने किया जबाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक के एलटी से सीएमएस ने किया जबाब-तलब
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लड बैंक के एलटी से जवाब-तलब
-डॉक्टर को बैगर जानकारी दिए कर दिया था एक्सपायरी ब्लड का रीप्लेसमेंट
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कैंसर पीड़ित को एक्सपायरी ब्लड रीप्लेसमेंट करने के मामले में सीएमएस ने ब्लड बैंक के एलटी से स्पष्टीकरण तलब किया है। ब्लड रीप्लेसमेंट की जानकारी किसी जिम्मेदार को नहीं दी गई थी। जवाब-तलब करते हुए चिकित्साधीक्षक ने प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी है। विभागीय कार्रवाई की पहल से महकमे में हड़कंप मचा है।
सिराथू के कैंसर पीड़ित मिश्रीलाल रिटायर्ड क्षिक्षक है। चार महीने पहले बीमार होने पर उनका इलाज लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल से शुरू हुआ। जांच करते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कैंसर पीड़ित बताया। जिनका इलाज लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल से चल रहा है। दिसंबर महीने पर कीमोथ्रेपी होनी थी। इससे पहले दो यूनिट ब्लड बदला जाना था। बृहस्पतिवार को पीड़ित का बेटा सुरेन्द्र दो लोगों को लेकर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचा। युवकों का खून लेने के बाद ब्लड बैंक में तैनात एलटी सीबी सिंह ने युवक दो यूनिट ब्लड दे दिया। खून लेकर वह सीएचसी सिराथू पहुंचा तो डॉक्टरों ने ब्लड एक्सपायर बताते हुए वापस कर दिया। आनन-फानन युवक को दो यूनिट दूसरा ब्लड दिया गया। एक्सपायरी ब्लड रीप्लेसमेंट करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के अफसर संजीदा हुए। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने एलटी से जवाब-तलब किया। बताया कि ब्लड बैंक के रखरखाव की जिम्मेदारी एलटी की होती है। आरोपी एलटी ने ब्लड रीप्लेसमेंट के बाद किसी भी अफसर को कोई जानकारी नहीं दी थी। एलटी ने ऐसी गलती क्यों किया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
फेफ ड़े के कैंसर से ग्रसित है मिश्रीलाल
सिराथू (ब्यूरो)। सिराथू कस्बे का मिश्री लाल फेफड़े के कैंसर से ग्रसित है। पीड़ित को हर तीसरे महीने ब्लड दिया जाना है। ब्लड रीप्लेसमेंट के जरिए ही वह स्वस्थ रह सकता है। इससे पहले 10 अक्तूबर को भी सिराथू सीएचसी में मिश्रीलाल को दो यूनिट ब्लड चढ़ चुका है।
विज्ञापन
42 दिन में एक्सपायर होता है ब्लड
मंझनपुर (ब्यूरो)। ब्लड बैंक में डोनेट होने वाला ब्लड 42 दिन में खराब हो जाता है। इसके बाद उसे डिस्काट कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि जो ब्लड कैंसर पीड़ित को दिया गया था वह एक नवंबर को डोेनेट हुआ था। कर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए 6 दिसंबर की एक्सपायरी डेट डाल दी थी जबकि वह 13 दिसंबर को एक्सपायर हुआ था।
----------------------
डॉक्टरों का पैनल करेगा प्रकरण की जांच
मंझनपुर (ब्यूरो)। ब्लड बैंक के एलटी की लापरवाही की जांच डॉक्टरों के पैनल से कराई जाएगी। इससे पहले सीएमएस ने संबंधित एलटी से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।