{"_id":"5c4f5553bdec2217fc33ddc4","slug":"70-pheet-gahare-kuen-mein-girakar-film-dekhata-raha-nashedee","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीट गहरे कुएं में गिरकर फिल्म देखता रहा नशेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीट गहरे कुएं में गिरकर फिल्म देखता रहा नशेड़ी
Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। क्षेत्र के महेशपुर गांव का एक युवक रविवार शाम नशे की हालत में कुएं में गिर गया। करीब 70 फीट नीचे गिरने के बाद घंटों वह मोबाइल फोन पर फिल्म देखता रहा। नशा उतरने पर उसने परिजनों को फोन किया। सर्विलांस से लोकशन मिली तो पुलिस ने सुबह उसे बाहर निकाला।
महेशपुर गांव का एक युवक शराब का आदी है। बताय जाता है कि रविवार शाम भरवारी में उसने देशी शराब पी। इसके बाद पैदल ही चमरुपुर पहुंच गया और वहां गांव के बाहर स्थित एक सूखे कुएं में गिर गया। युवक ने बताया कि काफी देर तक वह मोबाइल फोन पर फिल्म देखता रहा। भोर में नशा उतरने पर उसने परिजनों को फोन करके बताया कि वह किसी गड्ढ़े में गिरा हुआ है। सही लोकेशन युवक नहीं बता पाया। ऐसे में परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस से युवक की लोकेशन ट्रेस की। फिर सुबह करीब नौ बजे युवक को फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला गया। कुएं में गिरने के कारण युवक का हाथ-पांव टूटने के साथ सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।