फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   60 vehicles challan in violation of lockdown, one seize

लॉकडाउन के उल्लंघन में 60 वाहनों का चालान, एक सीज

Sun, 19 Apr 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
60 vehicles challan in violation of lockdown, one seize
लॉकडाउन के उल्लंघन में 60 वाहनों का चालान, एक सीज
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए घर से निकले 32 लोगों को किया गया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पुलिस-प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी दोआबा के लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को बिना मास्क लगाए घर से निकले 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बाद में मुचलके पर इन्हें छोड़ दिया गया।

राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण (कोविड-19) को फैलने से रोकने के लिए अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। जिले की पुलिस हर रोज गांवों व कस्बों में अनाउंस करके लोगों से मास्क लगाने की अपील कर रही है। मास्क नहीं लगाने वालों पर डंडे चटकते हैं। इसके बाद भी तमाम लोग अनदेखी कर रहे हैं। शनिवार को मंझनपुर पुलिस ने एक, कोखराज पुलिस ने पांच, सैनी पुलिस ने दो, पिपरी पुलिस ने दो, पूरामुफ्ती पुलिस ने एक और कड़ा धाम पुलिस ने एक मामला दर्ज किया। बिना मास्क लगाए घर से निकले 32 लोगों को गिरफ्तार करके मुचलके पर छोड़ा गया। वहीं दूसरी ओर एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिले भर की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 50 बैरियरों/नाकों पर 134 वाहनों को चेक किया गया। इनमें 60 का चालान किया गया। एक वाहन सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed