फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   निजी मुचलके पर छोड़ गए सपाई

निजी मुचलके पर छोड़ गए सपाई

Thu, 14 Feb 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
निजी मुचलके पर छोड़ गए सपाई
फोटो नं-04, 05
विज्ञापन

निजी मुचलके पर छोड़े गए सपाई
कोतवाली से सपा कार्यालय तक निकाला जुलूस
मंझनपुर। ओसा चौराहे पर मंगलवार को सीएम आदित्यनाथ का पुतला फूंकने के आरोप में समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष कप्तान यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इजहार हुसैन, राजू पासी, चंदन यादव आदि पकड़े गए थे। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले में 26 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी को रात भर कोतवाली में ही बैठाए रखा। इसकी जानकारी सपा नेताओं को हुई तो वे बुधवार सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे। इसके बाद लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव महबूब आलम उर्फ सज्जू, अनीस अहमद की अगुवाई में तमाम लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। सियासी दबाब बढ़ता देख कोतवाली पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। वहीं पकड़े गए साथियों को छुड़ाने के बाद सपा नेताओं ने सदर कोतवाली से लेकर सपा कार्यालय तक जुलूस निकाला। इससे मंझनपुर के मुख्य चौराहे पर सुबह कुछ देर के लिए जाम लग गया। हालांकि यातायात के जवानों की वजह से जाम का कोई खास असर नहीं पड़ा।
---------------
फोटो नं-08
छात्र-छात्राओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मंझनपुर। जिले के विभिन्न इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलजों में पढ़ने वाले टेक्नोक्रेट्स ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं का कहना था कि समाज कल्याण विभाग सत्र-2018-19 के फार्म फारवर्ड नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

पवन भारती, आशु चौधरी, राज कुमार कनौजिया आदि की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे छात्र-छात्राओं का कहना था कि उनके छात्रवृत्ति का फार्म समाज कल्याण विभाग फारवर्ड नहीं कर रहा है। विभाग का कहना है कि जिन छात्र-छात्राओं का प्रवेश काउंसिलिंग से से होगा, उन्हीं के फार्म फारवर्ड किए जाएंगे। जबकि प्रबंधकीय कोटा व स्पाट एडमिशन को छात्रवृत्ति देय नहीं होगी। छात्रों का कहना है कि प्रदेश के अन्य जनपदों में फार्म फारवर्ड कर दिए गए हैं। छात्रों ने जिलाधिकारी से छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है। इस मौके पर मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अमितेश वर्मा, राजाराम, विपिन कुमार, मोनिका, प्रतिमा, सुनैना आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed