{"_id":"5c08255bbdec2241836bb495","slug":"51544037723-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य महिला आयोग की सदस्य ने विवेचक को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने विवेचक को फटकारा
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सदर ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य से शिकायत की। उसकी समस्या सुनते ही बिफरीं सदस्य ने विवेचक को तलब कर लिया और फटकारा। साथ ही आरोपियों को जेल भेजने का निर्देश भी दिया।
करारी कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने चार नवंबर को मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन यादव, हिसामपुर प्रधानपति कज्जन व इनके एक साथी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में पांच नवंबर को तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। राज्यमंत्री मोहसिन रजा की फटकार के बाद 29 नवंबर को पुलिस ने हिसामपुर प्रधानपति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। प्रमुख व उसके एक साथी को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। पीड़िता का कहना है कि गिरफ्तारी नहीं होने से प्रमुख का हौसला बढ़ गया है। वह समझौते का दबाव बना रहा है। रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर सुलह नहीं करने पर जान से मार डालने की धमकी दी है।
पीड़ित किशोरी बुधवार को जिले के दौरे पर आईं राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषारानी के पास पहुंच गई। सदस्य उसकी समस्या सुनते ही बिफर पड़ीं। उन्होंने केस की विवेचना कर रहे दरोगा अशोक सिंह को तलब करके फटकारा। सीओ सिटी को आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र करने का निर्देश दिया। वहीं सीओ सिटी का कहना है कि राज्य महिला आयोग की सदस्य ने विवेचक को बुलाकर केस की जानकारी ली है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का हर संभव प्रयास कर रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।