फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विवाहिता की मौत मामले में चार लोगों पर केस दर्ज

विवाहिता की मौत मामले में चार लोगों पर केस दर्ज

Wed, 03 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत मामले में चार लोगों पर केस दर्ज
मंझनपुर/नेवादा। बिरनेर गांव में पांच दिन पहले हुई नीता की मौत मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब इनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सरायअकिल इलाके के ही भगवानपुर निवासी घनश्याम ने बताया कि उसने अपनी बहन नीता देवी का विवाह करीब दो साल पहले बिरनेर के बसंत से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक प्रताड़ना से तंग होकर 27 सितंबर को उसकी बहन ने नीता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति बसंतलाल, उसके भाई द्वारिका, हीरालाल व पिता शंकरलाल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed