{"_id":"5ba93eaa867a557ff47de788","slug":"51537818282-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने को टीम ने डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने को टीम ने डाला डेरा
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए प्रदेश सरकार की टीम ने सोमवार को जिले में डेरा डाल दिया है। टीम दो दिन तक जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को देखकर रिपोर्ट तैयार करेगी। पिछले साल कायाकल्प अवार्ड से नवाजे गए अस्पताल के सामने इस बार भी कसौटी पर खरा साबित होने की चुनौती है।
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम डॉ. विनोद के नेतृत्व में सोमवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम अस्पताल में दवाओं के प्रबंधन, भवन के हाल, साफ-सफाई, बायोवेस्ट, फूडिंग-लॉजिंग, मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों के व्यवहार के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम मंगलवार को भी जिले में रहेगी। टीम के आने की जानकारी पर अस्पताल को साफ-सुथरा कर दिया गया है। बताते चलें कि वर्ष 2017 में भी टीम ने कायाकल्प के लिए सर्वे किया था। 100 अंक में जिला अस्पताल को 78 फीसदी अंक मिले थे। इसे लेकर 12 सितंबर को प्रदेश सरकार ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक सेठ को सम्मानित किया था। सीएमएस ने बताया कि यह टीम हर साल सर्वे करती है। पिछले साल जिला अस्पताल के अलावा पीएचसी नेवादा, मूरतगंज और सीएचसी चायल को भी कायाकल्प अवार्ड के लिए चुना गया था।