{"_id":"5ca602cebdec2214435fc579","slug":"41554383566-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान का बारजा गिरा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मकान का बारजा गिरा, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन मकान का बारजा गिरा, युवक की मौत
सरायअकिल के भगवानपुर गांव में गुरुवार दोपहर हुआ हादसा
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। इलाके के भगवानपुर गांव में गुरुवार की दोपहर एक निर्माणाधीन मकान का बारजा ढह गया। बारजे के मलवे में दबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
भगवानपुर गांव निवासी विजय कुमार त्रिपाठी किसान है। उन्होंने परिवार के गुजारे के लिए परचून की दुकान खोल रखी है। वह इन दिनों अपने मकान का निर्माण करा रहा है। गुरुवार को विजय का बेटा अभय कुमार (35) निर्माणाधीन मकान के गेट पर लगे बारजे का लिंटर खोलवा रहा था। इस दौरान बारजे का लिंटर अचानक भरभरा कर अभय के ऊपर गिर गया। इससे अभय मलवे में दब गया। चीखपुकार सुन परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गया। आननफानन मलवा हटाकर अभय को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ ही देर बाद अभय की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।