{"_id":"5b60baf24f1c1bb37b8b59a9","slug":"41533065970-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला माफिया के खिलाफ कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला माफिया के खिलाफ कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। गोहरा मारुफपुर गांव के कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब ग्रामीण सरकारी राशन खरीदने वाले गल्ला माफिया के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कौशाम्बी विकास खंड के गोहरा मारुफपुर गांव के मसुरियादीन की अगुवाई में मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार के यहां से 28 जुलाई की रात पिकअप में कोटे का राशन कालाबाजारी के लिए जा रहा था। गांव के लोगों ने घेराबंदी करके उसे जगन्नाथपुर गांव के समीप से पकड़ा था। इस पर नायब तहसीलदार कृष्णचंद्र मिश्र ने आरोपों की जांच की। जांच रिपोर्ट के बाद सोमवार को कौशाम्बी थाने में कोटेदार इसरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ग्रामीणों का कहना था जिस पिकअप में कोटेदार के यहां का गल्ला पकड़ा गया। वाहन चालक ने एक गल्ला माफिया का नाम बताया था। कहा था कि उसी ने राशन खरीदा था। पुलिस ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने इस पूरे खेल में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर कमलादेवी, गुलबिया, शिवनरायण, लवकुश, रामप्रकाश, फूलचंद्र, अदालती प्रसाद, रामबाबू, फूलकली, सुमित्रा, उमादेवी, शकुंतला, गुड्डी देवी, कल्लो आदि मौजूद थे।