फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रिटायर्ड होकर घर में सिस्टम से लड़ रहे फौजी

रिटायर्ड होकर घर में सिस्टम से लड़ रहे फौजी

Wed, 20 Sep 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड होकर घर में सिस्टम से लड़ रहे फौजी
रिटायर्ड होकर घर में सिस्टम से लड़ रहे फौजी
विज्ञापन

-आठ रिटायर्ड फौजियों के शिकायती पत्र लंबित
-जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से हुई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। देश की सरहद पर जान की बाजी लगाकर खड़े रहने वाले फौजियों को भी घर में सिस्टम से लड़ना पड़ रहा है। मामूली कामों के लिए भी उनको विभागीय अधिकारी व कर्मचारी चक्कर लगवा रहे हैं। इससे आजिज आए सेवानिवृत्त सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से गुहार लगाई है। कार्यालय की ओर से आठ रिटायर्ड फौजियों के शिकायती पत्र कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजे गए हैं।

जिले के आठ रिटायर्ड फौजी अपनी मामूली समस्या को लेकर परेशान हैं। कई बार अधिकारियों के दफ्तर गए, गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। नतीजतन सेवानिवृत्त सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पास जाना पड़ा। जहां उन्होंने कर्नल महानंद रथ से अपनी समस्या के समाधान की गुहार लगाई। अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिया है। साथ ही यह अधिकारियों से यह भी कहा है कि वह शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं। रिटायर्ड फौजियों की अधिकांश शिकायतें शस्त्र लाइसेंस व जमीन पर कब्जे की हैं। शिकायती पत्र मिलते ही जांच शुरू करा दी गई है, लेकिन अभी तक एक भी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन


यह हैं शिकायत कर्ता

0 भूतपूर्व सैनिक अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी
निवासी चुन्नी का पुरवा, सरायअकिल
शिकायत- भूमिधरी जमीन पर अतिक्रमण
------------------
0 भूतपूर्व सैनिक इदरीश अहमद
निवासी फकीर बक्स का पूरा, कोखराज
शिकायत-लाइसेंस नवीनीकरण
--------------
0 भूतपूर्व सैनिक नायक वीरेंद्र कुमार
निवासी छोटी मौली, चरवा
शिकायत- जमीन पर कब्जा
------------------
0 पूर्व सैनिक प्रमोद कुमार मिश्र
निवासी तरना, चायल
शिकायत-विद्युत कनेक्शन निरस्त कराने के संबध में
----------------
0 भूतपूर्व सैनिक शारदा प्रसाद
निवासी भरवारी, कोखराज
शिकायत-शस्त्र रजिस्टर्ड में अंकित कराने के संबंध में
-----------------
0 पूूर्वसैनिक अच्युक्त कुमार मिश्र
निवासी जमुनापुर, मवई
शिकायत-रास्ते का विवाद
-------------
0 पूर्वसैनिक ओम प्रकाश
निवासी हुसेनमई, पूरामुफ्ती
शिकायत-बंजर भूमि आवंटन के संबंध में
-----------------
0 पूर्व सैनिक सूबेदार शारदा प्रसाद
निवासी भरवारी, कोखराज
शिकायत- शस्त्र लाइसेंस के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed