{"_id":"5ba7eb7e867a552c9418b0f1","slug":"31537731454-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर मिली वृद्ध की निर्वस्त्र लाश, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर मिली वृद्ध की निर्वस्त्र लाश, हड़कंप
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज। क्षेत्र के चंदीपुर परसरा गांव में रविवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर एक वृद्ध की निर्वस्त्र लाश मिली। परिवार वालों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बेटे की सूचना पर पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुर परसरा गांव का कल्लू पासी (60) परिवार से अलग दूसरे मकान में अकेला रहता था। उसकी पत्नी की सालभर पहले मौत हो चुकी है। शनिवार रात वह बेटे के घर से खाना खाने के बाद सोने की बात कहकर अपने घर के लिए निकला। रविवार सुबह उसके घर के बाहर चारपाई पर उसकी निर्वस्त्र लाश मिली। जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौका मुआयना किया। चारपाई के पास ही मृतक की लाठी और डंडा पड़ा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतक के बेटे रैकूलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में भी सिर्फ पिता का शव मिलने की बात लिखी है। अफसर पीएम रिपोर्ट आने से पहले साफ तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
मृतक कल्लू पासी की नातिन पूजा की चार जनवरी को हत्या हो चुकी है। उसका शव गांव के बाहर मिला था। इस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। परिवार वालों का कहना है कि बेटी को मौत के घाट उतारने वालों ने ही इस वारदात को भी अंजाम दिया है। हालांकि परिजन किसी का नाम नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह से पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।वहीं इंस्पेक्टर कोखराज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। मौत कैसे हुई ? यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।