फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   31 year old boy died in road accident

बेकाबू वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Fri, 05 Feb 2021 01:53 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
31 year old boy died in road accident
31 year old boy died in road accident
मंझनपुर। सदर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम गांव के समीप बुधवार रात बेकाबू वाहन की टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। युवक प्रयागराज में मजदूरी करके घर लौट रहा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के रामपुर धमावां गांव का ओम प्रकाश (31) जागेश्वर प्रसाद प्रयागराज में रहकर भवन निर्माण का कार्य करता था। बुधवार को वह स्कूटी से घर आ रहा था। जैसे ही वह सेलरहा गांव के समीप पहुंचा किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी ओम प्रकाश को राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उसके पास रहे मोबाइल नंबर से पुलिस को खबर दी। देर रात परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने ओम प्रकाश की हालत नाजुक बताकर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग प्रयागराज के अस्पताल में ओम प्रकाश का इलाज करा रहे थे। जहां बृहस्पतिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

फतेहपुर में म्योहर की महिला की मौत
म्योहर। करारी कोतवाली के म्योहर गांव की गुलशन बेगम (35) पत्नी शमशेर अली बृहस्पतिवार को अपने देवर शाकिर के साथ बाइक से फतेहपुर जा रही थी। जैसे ही वे फतेहपुर के खागा के पास पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान गुलशन की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed