{"_id":"5ea7212a8ebc3e904359e4d2","slug":"31-workers-from-haryana-were-quarantined-kaushambi-news-ald274402647","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से आए 31 कामगारों को किया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से आए 31 कामगारों को किया गया क्वारंटीन
विज्ञापन

राज्य सरकार ने कामगारों को बुलाने के लिए भेजी थी परिवहन निगम की बस
हरियाणा में भी 14 दिन का एकांतवास काट चुके हैं जिले के श्रमिक
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। जिले के विभिन्न गांवों में रहने वाले 31 कामगार सोमवार को हरियाणा से कौशाम्बी आ गए। इन्हें लाने के लिए राज्य सरकार ने परिवहन निगम की बस भेजी थी। पुलिस ने सभी कामगारों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया है। इससे पहले हरियाणा में भी वे क्वारंटीन किए जा चुके हैं।
उद्योगविहीन कौशाम्बी जिले के हजारों नवजवान दूसरे शहरों में प्राइवेट नौकरी या मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन की वजह से कंपनियां बंद होने के कारण अब ये किसी तरह गांव लौट रहे हैं। जनपद के अलग-अलग गांवों में रहने वाले करीब 31 कामगार हरियाणा में मजदूरी करते थे। एक अप्रैल को यह पैदल ही वहां से घर के लिए निकले तो यूपी-हरियाणा बार्डर पर हरियाणा पुलिस ने पकड़कर सभी को 14 दिन के लिए एकांतवास में भेज दिया। साथ ही हरियाणा सरकार ने इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार को भी दे दी। राज्य सरकार ने कामगारों को बुलाने के लिए परिवहन निगम की बस हरियाणा भेजी थी। सोमवार सुबह बस पर सवार होकर सभी कामगार कौशाम्बी पहुंचे। सैनी इलाके में कनवार बार्डर पर अजुहा चौकी पुलिस ने बस को रोक लिया। डॉक्टरों की टीम ने कामगारों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इसके बाद सबको मंझनपुर इलाके के बरैसा गांव स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में 14 दिन के लिए फिर क्वारंटीन कर दिया गया। अजुहा चौकी प्रभारी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि एक बस के हरियाणा से और आने की लोकेशन मिली है। फिलहाल वह आ नहीं सकी है। बस आने पर उसमें सवार सभी कामगारों को भी मेडिकल चेकअप के बाद क्वारंटीन कर दिया जाएगा।