फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   31 vehicle Seize, 54 invoices

31 वाहन सीज, 54 का चालान

Sun, 17 Nov 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
31 vehicle Seize, 54 invoices
31 वाहन सीज, 54 का चालान
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर शुक्रवार रात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा की पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपया जुर्माना वसूला। इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें करीब 54 बाइक का चालान किया गया। 31 वाहन सीज किए गए और तकरीबन 183 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया।

पुलिस कप्तान अभिनंदन ने शुक्रवार शाम ही सभी कोतवालों को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसके तहत आठ बजे से लेकर रात 12 बजे तक पुलिसकर्मी अपने-अपने इलाके में गाड़ियों की चेकिंग की। एसपी ने बताया कि 54 बाइक सवार बिना हेल्मेट अथवा तीन सवारी के मिले। इनका चालान कर दिया गया। 31 वाहन चालकों के पास पर्याप्त कागजात नहीं थे। इन्होंने हेलमेट या सीट बेल्ट भी नहीं लगा रखा था। इनके वाहन सीज कर दिए गए। मामूली चूक करने पर 183 वाहन चालकों से एक लाख चार हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन होने के बाद जिले की पुलिस ने पहली बार कुछ घंटों के भीतर इतनी बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed