फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   30 transformers burned in a day in Doaba

दोआबा में एक दिन में फुंक गए 30 ट्रांसफार्मर

Sun, 21 Jun 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
30 transformers burned in a day in Doaba
30 transformers burned in a day in Doaba - फोटो : KAUSHAMBI
दोआबा में एक दिन में फुंक गए 30 ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

शनिवार को अफसरों के साथ बैठक कर मुख्य अभियंता ने जताई नराजगी
फुंके ट्रांसफार्मर में नई सील लगाने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में शुक्रवार को एक-एक कर 30 ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत मिलने पर मुख्य अभियंता बिफर गए। शनिवार को जिले के दौरे पर आए मुख्य अभियंता ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर नाराजगी जाहिर की। हिदायत दी कि जले ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के दौरान मानक का खास ख्याल रखा जाए।
बताया जाता है कि फुंके ट्रांसफार्मरों की ऑनलाइन शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज करने का प्रावधान है। इसकी मानीटरिंग शासन स्तर से की जाती है। उपभोक्ता को 48 घंटे में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। शुक्रवार को अचानक एक-एक कर जिले से 30 ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत दर्ज हुई तो मुख्य अभियंता ओपी यादव का पारा गरम हो गया। शनिवार को उन्होंने जिले का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर उन्होंने ट्रांसफार्मर फुंकने की समीक्षा की। बताया जाता है कि स्टोर में जो ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग होती है उसमें मानक के सापेक्ष तेल कम भरा जा रहा है। इसके अलावा ट्रांसफार्मर के ऊपर लगे कवर को बदला नहीं जा रहा है। उसे वेेल्डिंग या एमसील से जोड़ कर उपभोक्ता को दे दिया जाता है। जिसकी वजह से बरसात होने पर ट्रांसफार्मर के अंदर पानी भर जाता है। इस पर मुख्य अभियंता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह तरीका ठीक नहीं है। ट्रांसफार्मर में नई सील लगाई जाए। तेल भी मानक के हिसाब से भरा जाए।
विज्ञापन

------
राजस्व वसूली नहीं होने पर जताया गुस्सा
मंझनपुर। मुख्य अभियंता ओपी यादव ने बकाया विद्युत बिल वसूली का प्रतिशत काफी कम होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा मीटर रीडर को गांव में सक्रिय कर लोगों का बिल निकलवाया जाए। इसके अलावा सीएससी या विभाग में बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जाए। उपभोक्ता को बिल मुहैया कराने के साथ ही बकाया वसूली के लिए आसान प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बरसात में हो जाता बिजली संकट
मंझनपुर। बरसात की अभी शुरूआत भी नहीं हुई और बिजली विभाग की यह लापरवाही सामने आ गई। अधीक्षण अभियंता ने चीफ इंजीनियर के वापस लौटने पर वर्कशॉप के स्टाफ की क्लास ली। कहा कि यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ट्रांसफार्मर में मानक के हिसाब से तेल भरा जाए और रिपेयरिंग के लिए आने वाले ट्रांसफार्मरों में नई सील लगाकर ही उपभोक्ता को दिया जाए।

-----
बिजली विभाग में ट्रांसफार्मर रखने की जगह का अभाव
मंझनपुर। स्थानीय पावर हाउस में बिजली विभाग का स्टोर है। यहां रिपेयर ट्रांसफार्मर को रखने की व्यवस्था नहीं है। ट्रांसफार्मर बनने के बाद खुले आसमान के नीचे रखे रहते हैं। इसकी वजह से उनमें पानी चला जाता है। बरसात में ट्रांसफार्मर के अंदर पानी जाने से उनके फुंकने की संभावना ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed