फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   3.12 lakh cash recovered from the car during checking

चेकिंग के दौरान कार से बरामद हुए 3.12 लाख नकद

Wed, 16 Feb 2022 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
3.12 lakh cash recovered from the car during checking
विधानसभा चुनाव के लिए गठित स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 3.12 लाख रुपये नकद बरामद किए। कार सवार नकदी के बारे में आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस टीम ने अफसरों को खबर देने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधान सभा मंझनपुर में निगरानी के लिए गठित एसएसटी प्रथम के प्रभारी हरि ओंकार सिंह हमराही सिपाही भानू प्रताप, अरुणेश कुमार और बृजेश यादव के साथ मंगलवार सुबह महेवाघाट स्थित यमुना पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक कार आती दिखी। टीम ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें 3.12 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन

कार चालक चित्रकूट जिले के राजापुर कोतवाली के लूपलाइन चौराहा निवासी राहुल केसरवानी से बरामद रुपयों के बारे में पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर टीम ने रुपयों को जांच के लिए महेवाघाट कोतवाली में रखवा दिया है। कार सवार से रुपयों के बाबत आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed