{"_id":"612297c68ebc3e79fc75d7b5","slug":"28-years-old-boy-dead-body-found-hanging-kaushambi-news-ald313957272","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश, कोहराम
Mon, 23 Aug 2021 04:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:09 PM IST
सार
निधियावां गांव का दिलीप कुमार सरोज उर्फ कल्लू (28) मजदूरी करके पत्नी व तीन बच्चों का भरण-पोषण करता था। दिलीप का किसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद हुआ करता था।
विज्ञापन
28 years old boy dead body found hanging
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोखराज कोतवाली के निधियावां गांव में शनिवार रात संदिग्ध हालत में एक युवक का फांसी पर शव लकटता मिला। युवक मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना वाली रात युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। देर रात घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस खुदकुशी व हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
निधियावां गांव का दिलीप कुमार सरोज उर्फ कल्लू (28) मजदूरी करके पत्नी व तीन बच्चों का भरण-पोषण करता था। दिलीप का किसी बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद हुआ करता था। शनिवार रात भी दिलीप का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद दिलीप की पत्नी गुस्से में घर से निकलकर किसी के यहां चली गई।
रात करीब तीन बजे वह घर लौटी तो देखा कि दिलीप की लाश घर के अंदर छप्पर में लगे बांस से फांसी पर लटक रही थी। घटना देख दिलीप की पत्नी चीख पड़ी। इस पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस भी आ गई। पुलिस ने कोतवाली पुलिस को खबर दी। मौके पर शहजादपुर चौकी प्रभारी नित्यानंद सिंह पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दिलीप के माथे पर था गहरा घाव
मृतक दिलीप के माथे पर बाईं तरफ दो तरफ गहरे घाव थे। घाव देखने से लग रहा था कि यह किसी भारी वस्तु की चोट के निशान हैं। अनुमान लगाया गया कि जिस वक्त दिलीप का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ होगा उस समय वहां कोई और रहा होगा। ऐसे में हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने की ओर इशारा जा रहा है। हालांकि, इसके अलावा शरीर पर कहीं और चोट के निशान नहीं मिले हैं।
निधियावां गांव में एक व्यक्ति की फांसी पर लटकी लाश मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खुदकुशी या हत्या की बात अभी कहना ठीक नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। -योगेंद्र कृष्ण नरायण सिंह, सीओ सिराथू