फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   28 met corona positive in kaushambi

कोविड कंट्रोल रूम के चार कर्मचारी, दरोगा-सिपाही समेत 28 पॉजिटिव

Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
28 met corona positive in kaushambi
28 met corona positive in kaushambi - फोटो : KAUSHAMBI
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर जिले के 28 लोग संक्रमित मिले। इसमें कोविड कंट्रोल रूम के चार कर्मचारी, पिपरी कोतवाली के एक दरोगा व पांच सिपाही शामिल हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराने के साथ ही डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर को 24 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद करा दिया है। संक्रमण की तस्दीक के लिए जिले में लगातार कोरोना की जांच कराई जा रही है। गुरुवार को भी अलग-अलग हिस्सों में शिविर लगाकर 863 संदिग्धो की जांच की गई। इनमें से 383 का स्वॉब सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमसी भेजा गया। जबकि 480 लोगों की एंटीजेन किट से जांच हुई। इसमें 15 लोग संक्रमित निकले।
विज्ञापन

संक्रमितों में कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम के चार कर्मचारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट के भूलेख अधिष्ठान के एक-एक कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा पिपरी कोतवाली के एक दरोगा और पांच सिपाही तथा मूरतगंज क्षेत्र तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले बुधवार की देर रात लैब से आई रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 13 लोग संक्रमित निकले हैं। सभी मरीजों को अलग-अलग कोविड अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। कलक्ट्रेल परिसर और पिपरी कोतवाली को 24 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिला सर्विलांश अधिकारी ने बताया कि इनमें से ज्यादातर लोग पहले मिले संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटव हुए हैं। इस तरह से जिले में अब तक 694 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से 456 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed