{"_id":"5fb573708ebc3e75017f802e","slug":"26-year-old-boyhanged-on-wednesday-died-kaushambi-news-ald2918123142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुबाड़े में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुबाड़े में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
मंझनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवखरपुर गांव में एक युवक का शव फांसी से लटका मिला। युवक ने अपने पशुबाड़ा में मौजूद नीम के पेड़ से फांसी लगाई थी। घटना के पीछे घरेलू कलह की चर्चा रही। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवखरपुर गांव निवासी विजय बहादुर के छह बेटों में एक श्याम बहादुर (26) बचपन से गूंगा है। पिछले कई दिनों उसका परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार रात खाना खाने के बाद श्याम बदादुर अपने कमरे में चला गया। इसके बाद बुधवार सुबह परिवार के लोग मवेशियों को चारा देने पशुबाड़े में पहुंचे तो देखा कि श्याम बहादुर का शव नीम के पेड़ में बेल्ट के सहारे फांसी पर लटक रहा था। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। बताया गया कि श्याम बहादुर छह भाई हैं।
एक भाई फौज में नौकरी करता है। उसी की बेल्ट के सहारे फांसी लगाई गई थी। घटना की जानकारी के बाद सदर कोतवाली के उप निरीक्षक अभिषेक राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिवार वालों की तरफ से इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी गई है। अभिषेक राय का कहना है कि फिलहाल घटना खुदकुशी ही लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।