{"_id":"5ba6978e867a557ffd3693c8","slug":"21537644430-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा ने किया जल विहार, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा ने किया जल विहार, उमड़ी भीड़
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। स्थानीय कस्बा स्थित बांके बिहारी मंदिर से शनिवार को कन्हैया की झांकी निकाली गई। भ्रमण के बाद कान्हा को पिपरा तालाब में जल विहार कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
पश्चिमशरीरा बाजार में बांके बिहारी का सिद्ध मंदिर है। यहां श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन कान्हा की झांकी सजाई जाती है। छह दिन बाद धूमधाम से छठी और बारहवें दिन बरहौं मनाया जाता है। शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया था। शनिवार सुबह मंदिर से झांकी निकाली गई। यह झांकी पूरे बाजार में भ्रमण की। इसमें शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते रहे। जगह-जगह पर झांकी रोककर श्रद्धालुओं ने कान्हा का पूजन किया। शाम को झांकी मेला मैदान ले जाई गई। वहां विधि-विधान से पूजन के बाद पिपरी तालाब में बांके बिहारी को नाव से जल विहार कराया गया। इस मौके पर तेज प्रताप सिंह, प्रहलाद सिंह, अचल सिंह, अतुल कुमार, धीरेन्द्र पाल सिंह, यादवेंद्र, सुशील कुमार, गंगे चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।