{"_id":"5b79bbf742c792463a2e4707","slug":"21534704631-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों संग नहाने गया युवक तालाब में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों संग नहाने गया युवक तालाब में डूबा, मौत
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज कोरियों गांव में रविवार सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों संग तालाब में नहाने गया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बाकरगंज कोरियों गांव का अंगद (20) पुत्र धनराज दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। चार महीने पहले ही वह घर आया था। रविवार सुबह अंगद साथियों के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके साथी और आसपास के लोग सन्न रह गए। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से अंगद के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने जांच की। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि परिवारीजन पीएम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। इसलिए पंचनामा कर लाश दे दी गई।