{"_id":"5b48f9754f1c1b4a748b47dd","slug":"201531509109-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर कार्रवाई से खफा प्रधान संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर कार्रवाई से खफा प्रधान संघ
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा (ब्यूरो)। शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पर कार्रवाई से खफा ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को नेवादा ब्लॉक परिसर में बैठक की। सात सूत्री मांगें उठाई। साथ ही उत्पीड़न के खिलाफ आगे की रणनीति बर्नाई।
नेवादा ब्लाक परिसर में शुक्रवार को कौशाम्बी, चायल, मूरतगंज, सरसवां कड़ा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने बैठक की। प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश यादव की मौजूदगी में प्रधानों ने कहा कि उनके अधिकारों में लगातार कटौती की जा रही है। शौचालय निर्माण के मामले में प्रधानों को उत्तरदायी ठहराया जा रहा है। जबकि इसकी रकम सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है। सीमेंट, सरिया ईंट और बालू की कीमतों में इजाफा होने के बावजूद पुराने दर पर निर्माण का दबाव बनाया जा रहा है। लिहाजा वर्तमान रेट के हिसाब से इस्टीमेट तैयार किया जाए। प्रधानों का मानदेय बढ़ाने के साथ पेंशन की भी व्यवस्था लागू की जाए। बैठक में रवींद्र सिंह, भारत भूषण, दीप नरायण त्रिपाठी, अशोक मिश्र, अतीक अहमद, विनोद दुबे, कृष्ण कुमार, राजकुमार, देवेंद्र सिंह, युवराज सिंह, ओमप्रकाश आदि प्रधान मौजूद रहे।