फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   20 thousand prize crook arrested in encounter

20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
20 thousand prize crook arrested in encounter
20 thousand prize crook arrested in encounter - फोटो : KAUSHAMBI
पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

-घेराबंदी कर रही पइंसा पुलिस पर झोंका फायर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
कोई पुलिस कर्मचारी हताहत नहीं, बदमाश को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
पइंसा। पइंसा पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान 20 हजार रुपये के इनामी जुल्फेकार को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी कर रही पुलिस पार्टी पर उसने चार राउंड फायर झोंका । जवाबी गोलीबारी में पैर में गोली लगते ही घायल होने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। चर्चित बदमाश के खिलाफ जिले के साथ फतेहपुर में भी तीन दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पइंसा इलाके के थोन गांव का जुल्फेकार पुत्र इश्तेयाक 20 हजार रुपये का इनामी है। उसके खिलाफ कौशाम्बी के साथ फतेहपुर में भी हत्या लूट, हत्या के प्रयास समेत करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पइंसा पुलिस लूट के एक मामले में लगभग दो महीने से उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार रात एसओ संजय गुप्ता को सूचना मिली कि बदमाश जुल्फेकार इलाके के खूझा गांव में किसी से मिलने आया है। खबर मिलते ही फोर्स के साथ उन्होंने घेराबंदी कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। तकरीबन चार राउंड गोलीबारी करने के बाद जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। दाहिने पैर में गोली लगते ही बदमाश खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से एक अदद तमंचा के साथ पांच कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी बदमाश को जेल भेजा जाएगा। कौशाम्बी पुलिस ने फतेहपुर से भी उसका आपराधिक रिकार्ड तलब कर लिया है। उधर, शाम ढलते ही हुई गोलीबारी से ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गई। बदमाश ने चार तो पुलिस ने लगभग छह राउंड गोली चलाई थी। ऐसे में ग्रामीणों को लगा कि गैंगवार हो गया है। बाद में एसपी खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों को बुलाकर हकीकत से अवगत कराया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed