फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

Thu, 28 Mar 2019 05:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के सल्लहा गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के सल्लहा गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार सुबह जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इससे पहले उसको बेरहमी से पीटा भी गया। पीड़िता ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

पूरामुफ्ती निवासी मनोरमा पुत्री बृजभान ने बताया कि उसका विवाह करीब डेढ़ साल पहले सल्लहा में हुआ है। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो बुधवार सुबह ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गनीमत ये रही कि चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत करा दिया। सूचना पाकर पहुंचे मायके वाले पीड़ित महिला को लेकर घर चले गए। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed