{"_id":"5c1a97cabdec22570d2dd0a4","slug":"191545246666-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकान में वाणिज्य कर विभाग का छापा, गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकान में वाणिज्य कर विभाग का छापा, गोदाम सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। स्थानीय बाजार में किराना कारोबारी के यहां बुधवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टैक्स चोरी के मामले में कारोबारी की दो गोदाम सील कर दी गई।
पश्चिमशरीरा बाजार में दयानंद केसरवानी ने संदीप ट्रेडर्स के नाम से किराना की दुकान खोली है। इसके अलावा वह गुटखा व बीड़ी का थोक कारोबार भी करते हैं। बाजार में दुकान के अलावा दो गोदाम भी है। बुधवार दोपहर दयानंद के यहां प्रयागराज से आए वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एच गौतम व मुकेश कुमार सिंह ने छापा मारा। व्यापारी की दुकान और गोदाम को चेक किया गया। इस दौरान टीम ने दोनों गोदाम को सील कर दिया। इसके अलावा सात पन्नों की चार्जशीट देकर व्यापारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दयानंद का कहना है कि उनके यहां किसी तरह की टैक्स चोरी नहीं पकड़ी गई है। वह विभाग को अपना स्पष्टीकरण देंगे।