{"_id":"5ba93dd6867a557eac528afa","slug":"191537818070-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियो गांव के सामने रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
सैनी क्षेत्र के महुआरीबाग निवासी विजिया देवी(55) पत्नी बिहारी लाल रविवार शाम रेलवे लाइन किनारे बकरियां चराने गई थी। शाम करीब छह बजे घर लौटने के दौरान उसकी बकरियां रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। बकरी का एक बच्चा रेलवे लाइन पर चला गया था। उसे बचाने के प्रयास में वह सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।