फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दोआबा में कातिल ठंड का सिमत जारी 18-28-32

दोआबा में कातिल ठंड का सिमत जारी 18-28-32

Wed, 10 Jan 2018 06:49 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
दोआबा में कातिल ठंड का सिमत जारी 18-28-32
दोआबा में कातिल ठंड का सिमत जारी
विज्ञापन

ठंड की चपेट में आने से दौलतपुर कसार गांव में महिला की मौत, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। दोआबा में पखवारे भर से कातिल ठंड का सितम जारी है। पछुआ हवा के साथ कोहरे की घनी चादर के साथ बढ़ी शीत लहर कातिल हो गई है। ठंड से मौतों का भी सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात सिराथू के दौलतपुर कसार गांव में एक महिला की ठंड लगने से मौत हो गई। रात अचानक तबीयत बिगड़ी थी। परिजनों को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

सिराथू तहसील क्षेत्र के दौलतपुर कसार गांव की रहने वाली कुरैशा (53) पत्नी इसरार मंगलवार की रात खाना पीना करने के बाद बिस्तर पर गई तो वह कांप उठी। आधी रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को बिस्तर पर कांपता देख घर वालों ने आग जलाने के बाद घरेलू उपचार शुरू किया। उपचार के बाद घर वाले जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते महिला की सांसें थम चुकी थीं। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बताते चलें की पांच दिनों ने कोहरे की धुंध के साथ गलनभरी ठंड ने विकराल रूप धारण कर लिया है। कातिल बनी ठंड की चपेट में आने से लोग मौत के गाल में समा रहे हैं। बीते पखवारे भर ठंड लगने से करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed