फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   डाक्टरों पर शिकंजा कसने को लगी शिकायत पेटिका

डाक्टरों पर शिकंजा कसने को लगी शिकायत पेटिका

Mon, 19 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
डाक्टरों पर शिकंजा कसने को लगी शिकायत पेटिका
मंझनपुर । पटरी से उतर चुकी चिकित्सा सेवाओं में सुधार लाने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने रणनीति के तहत सरकारी अस्पतालों में शिकायत पेटिका लगवाने का निर्देश दिया है। इस पेटिका में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित शिकायत मरीज व उसके तीमारदार कर सकते हैं। इस पेटिका की चाभी डीएम व एसडीएम के पास होगी। हर हफ्ते शिकायतों की समीक्षा होगी। डॉक्टरों की नकेल कसने के लिए यह पेटिका लगवाई गई है।
विज्ञापन


डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिला अस्पताल सहित जिले की पीएचसी, सीएचसी, न्यू पीएचसी में तैनात चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी अस्पतालों के मुख्य द्वारा एक-एक सुझाव/ शिकायत पेटिका लगाने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत पेटिका लगवाना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि जिला स्तर पर शिकायत पेटिका की चाभी डीएम व तहसील स्तर की एसडीएम के पास होगी। इससे पेटिका में आने वाली शिकायतों पर डीएम व एसडीएम की सीधी नजर रहेगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने शिकायत पेटिकाओं पर सीएमओ, सीएमएस व संबंधित इंचार्ज चिकित्सक, एसडीएम व डीएम का मोबाइल नंबर अंकित कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाए जाने के लिए जल्द ही कंट्रोल रूम की स्थाना कराई जाएगी। इस नंबर पर किसी भी समय मरीज शिकायत दर्ज करा सकेगा। डीएम ने बताया कि शिकायतों के आधार पर अब संबंधित चिकित्सक के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा। डीएम के फरमान के बाद से लापरवाह चिकित्सकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों पर शिकंजा कसने को लगी शिकायत पेटिका
डीएम व एसडीएम के पास होगी चाभी
प्रत्येक पेटिका पर अंकित होगा डीएम का सीयूजी नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed