{"_id":"599f2df04f1c1b193c8b4a83","slug":"181503604208-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से अधेड़ बीमार, लखनऊ में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से अधेड़ बीमार, लखनऊ में भर्ती
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से अधेड़ बीमार, लखनऊ में भर्ती
-स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सिराथू के मलाक रेजमा के किसान कमलेश पांडेय स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत चिंताजनक बनी है। जानकारी होते ही सीएमओ ने गांव में टीम भेजी लेकिन परिजनों से मुलाकात नहीं हो सकी। सीएमओ का कहना है कि पुष्टि के लिए रिपोर्ट मंगवाई गई है।
मलाक रेजमा निवासी कमलेश पांडेय (45) किसान हैं। हफ्ता भर पहले उनकी तबियत खराब हुई। जिला अस्पताल में कमलेश पांडेय ने अपना इलाज कराया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। परिजन उनको इलाहाबाद एसआरएन ले गए। एसआरएन से उनको एसपीजीआई रेफर किया गया। कमलेश को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलेश के भाई राजेश्वर का कहना है कि डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की जानकारी दी है। इससे परिजनों के होश उड़े हैं। स्वाइन फ्लू से किसान के बीमार होने का पता चलते ही सीएमओ डॉ. दीपेंद्र मालवीय ने डॉक्टरों की एक टीम गांव भेजी। कमलेश के परिजनों से मुलाकात नहीं हुई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर टीम वापस चली आई है। सीएमओ का कहना है कि स्वाइन फ्लू से कमलेश पीड़ित हैं या नहीं इसकी पुष्टि के लिए रिपोर्ट मंगवाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस केस पर स्वास्थ्य विभाग की निगाह है। गांव में शुक्रवार से शिविर लगाया जाएगा और परीक्षण कर लोगों को दवाएं दी जाएंगी। गुरुवार को भी एक दर्जन से अधिक लोगों को दवाएं दी गई हैं।