फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जेल में फ्लैग मार्च, भूख हड़ताल की अफवाह

जेल में फ्लैग मार्च, भूख हड़ताल की अफवाह

Sat, 13 Apr 2019 08:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
जेल में फ्लैग मार्च, भूख हड़ताल की अफवाह
जेल में फ्लैग मार्च, भूख हड़ताल की अफवाह
विज्ञापन

जेलर बोले, अचानक फायर होने और बेल बजने के कारण असलियत समझ नहीं पाए लोग
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला कारागार में शुक्रवार रात जेल अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। सुबह बंदियों, कैदियों के भूख हड़ताल पर बैठे होने की अफवाह उड़ गई। बाद में जेलर ने स्थिति स्पष्ट की।

जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया कि रुटीन में फ्लैग मार्च किया गया था। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता को पहले ही दे दी गई थी। मार्च के दौरान आपातकालीन घंटी बजाई गई। साथ में फायरिंग भी हुई। इसकी आवाज सुनकर आसपास बसे गांवों में रहने वाले लोग कुछ समझ नहीं पाए। सुबह सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ा दी गई कि अवैध वसूली के खिलाफ बंदी-कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल की खबर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जेलर से पूछताछ की। उन्होंने अपने स्तर से गोपनीय जांच भी कराई। जिसमें हड़ताल की बात पूरी तरह से गलत निकली। बतादें कि इससे पहले भी जेल को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ी हैं। हर दफा जांच में मामला फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed