फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विधायक ने ईओ के खिलाफ शासन को भेजा पत्र

विधायक ने ईओ के खिलाफ शासन को भेजा पत्र

Sun, 28 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने ईओ के खिलाफ शासन को भेजा पत्र
मंझनपुर। चायल विधायक संजय गुप्ता ने सरायअकिल ईओ के खिलाफ शासन को पत्र भेजा है। विधायक से कस्बे के नागरिकों ने ईओ की शिकायत की है। अध्यक्ष भी ईओ को हटवाने की मांग कर चुके हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद अब ईओ पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


भाजपा के चायल विधायक संजय गुप्ता ने शनिवार को सरायअकिल में बैठक की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता उमेश केसरवानी, दुर्गेश नंदन मिश्र, विकास गुप्ता, अखिलेश रस्तोगी आदि ने उन्हें बताया कि ईओ मनमानी पर उतारू हैं। वह नगर पंचायत कार्यालय में नहीं बैठते हैं। आम जनता का काम भी नहीं करते हैं। विकास कार्यों में घपलेबाजी करने का प्रयास करते रहते हैं। कई कामों में उन्होंने घोटाला भी किया है। कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनकर विधायक बिफर गए। उन्होंने डीएम मनीष कुमार वर्मा को फोन करके ईओ के खिलाफ जांच कराने के लिए कहा। विधायक ने बताया कि सरायअकिल नगर अध्यक्ष शिवदानी भी ईओ की कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसलिए ईओ के खिलाफ शासन को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed