{"_id":"5ba7eb77867a557ec97f24da","slug":"171537731447-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार फूंकने में दिल्ली के अधिवक्ता पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार फूंकने में दिल्ली के अधिवक्ता पर केस
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के विरोध में कार फूंकने पर पिपरी पुलिस ने दिल्ली निवासी एक अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा 20 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भी एफआईआर हुई है। वीडियो फुटेज से इनकी शिनाख्त कराई जा रही है।
चायल तहसील परिसर में शनिवार को पेट्रोल-डीजल केदामों में हुई वृद्धि के विरोध में एक कार फूंक दी गई थी। पुलिस का कहना है कि कार में आग लगाने की वजह से आसपास के दुकानदारों की जान सांसत में पड़ गई थी। अफरातफरी का माहौल स्थापित हो गया था। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे थे। मामले में पिपरी कोतवाली के सब इंस्पेक्टर संजय सिंह परिहार की तहरीर पर दिल्ली में रहने वाले अधिवक्ता दानिश अली पुत्र वसी अहमद व 20 अज्ञात खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बतादें कि दानिश मूलत: पिपरी इलाके के रसूलपुर ब्यूर गांव निवासी हैं। वह कई वर्षों से परिवार सहित दिल्ली में रहते हैं। कानपुर जिला कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं।
पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो फुटेज देखकर अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त कराई जा रही है। शिनाख्त के बाद सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर के मुताबिक फृूंकी गई कार अधिवक्ता की ही थी। आगजनी के वक्त वह मौके पर थे। शुरूआती जांच में सुर्खियों में आने के लिए कार को आग के हवाले करने की बात सामने आई है।