फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   महिला से दुष्कर्म करने वाले ‘बाबा’ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

महिला से दुष्कर्म करने वाले ‘बाबा’ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 17 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म करने वाले ‘बाबा’ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मंझनपुर। महिला की जिंदगी नरक बनाने वाले कथित बाबा अजमल शाह के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। एडीजी के आदेश के बावजूद दुष्कर्म के आरोपी बाबा को बचाने की कवायद हो रही थी। इससे परेशान पीड़िता ने सीएम को खून से लिखा पत्र भेजने के साथ ही इंसाफ नहीं मिलने पर जान देने की धमकी भी दी थी। महिला के इस कदम से सकते में आई पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बाबा अजमल शाह खुद को धर्म गुरू बताता है। बाबा के खिलाफ गांव की एक महिला ने तकरीबन 25 दिन पहले मोर्चा खोल दिया। महिला ने एडीजी एसएन सांवत से मुलाकात कर बताया कि पांच साल से बाबा उसके साथ दुष्कर्म करता है। पांच साल पहले जब वह पति के साथ बाबा के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने जा रही थी तभी रास्ते में बाबा व उसके गुर्गों ने पति को रायफल की बट से पीटकर पैर तोड़ दिया। एक आंख भी फोड़ दी गई। मजबूरी में महिला बाबा का जुल्म सहती रही। आरोप है कि अब बाबा दूसरे लोगों को भी उसके पास भेजने लगा था। विरोध करने पर उसने घर में तालाबंद कर परिवार को बाहर निकाल दिया। खौफ की वजह से महिला दोबारा गांव नहीं लौटी। वह ठिकाना बदल-बदल कर रह रही है। एडीजी ने महिला की दास्तां सुनकर कौशाम्बी पुलिस को आरोपों की जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। इस बाबत अमर उजाला ने 13 सितंबर के अंक में ‘बाबा ने नरक बना दिया महिला की जिंदगी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन


खबर का असर रहा कि सीओ सदर एसएन पाठक को आरोपों की जांच सौंपी गई। विधायक चायल संजय गुप्ता ने महिला को इंसाफ दिलाने के लिए अफसरों से बात की। 14 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने ‘हैवानियत की हदें पार करने वाले बाबा पर शिकंजा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर का असर रहा कि सीओ ने महिला का बयान लेने के बाद रिपोर्ट एसपी प्रदीप गुप्ता को सौंपी। इसके बाद सत्तापक्ष के ही दूसरे एक ‘माननीय’ बाबा के बचाव में उतर आए। इस पर महिला ने शनिवार को अपने खून से पत्र लिख माननीय की शिकायत सीएम से की। विधायक चायल ने भी पुलिसिया ढिलाई पर नाराजगी जाहिर की। अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में ‘माननीय के खिलाफ खून से लिखा सीएम को पत्र’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर का असर रहा कि पुलिस ने आरोपी बाबा केखिलाफ रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई। वहीं एसपी का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed