{"_id":"5a6a2eea4f1c1b74268b67c6","slug":"171516908266-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक विहीन चल रहे पांच पशु अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक विहीन चल रहे पांच पशु अस्पताल
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक विहीन चल रहे पांच पशु अस्पताल
नीम हकीमों से मवेशियों का इलाज कराने को मजबूर पशुपालक
शासन की योजनाओं का इलाकाई ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा । जिले के पांच पशु अस्पतालों में चिकित्सक नहीं है। चिकित्सक विहीन चल रहे अस्पतालों को लेकर विभागीय अफसर भी संजीदगी नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते बीमार पशुओं का इलाज कराने में पशुपालकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। इसमें टीकाकरण, गर्भाधान व बीमार पशुओं का मुफ्त इलाज के लिए चिकित्सकीय सुविधाओं पर लाखों रुपया खर्च किया जा रहा है। शासन की इन सुविधाओं का लाभ जिले के पांच पशु अस्पताल से जुड़े मवेशी पालकों को नहीं मिल पा रहा है। इसमें गनपा, अजुहा, चायल, नेवादा व मालीपुर महराज गांव शामिल हैं। इसका कारण यह है कि इन अस्पतालों में पशु चिकित्सक की तैनाती ही नहीं है। चिकित्सक के अभाव में चिकित्सकीय सुविधा तो पशुपालक वंचित ही हो रहे हैं । साथ ही उन्हें अपने पशुओं का टीकाकरण व इलाज नीम हकीमों से कराना पड़ रहा है। जिम्मेदार हैं कि पशुपालकों की समस्या को लेकर तनिक भी संजीदा नहीं दिख रहे हैं। मामले में प्रभारी सीवीओ डॉ. राजीव धीर का कहना है कि अस्पतालों में चिकित्सकों के कमी की रिपोर्ट निदेशालय को कई बार भेजी गई है। बावजूद इसके एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। मामला शासन का होने के चलते उनके हाथ भी बंधे हुए हैं। बहरहाल कुछ भी हो अस्पताल के बावजूद पशुओं का इलाज सुलभ न होने से इलाकाई पशुपालकों में नाराजगी है।
कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता आज से
करारी (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बे के छपरा क्रिकेट मैदान पर कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए आयोजक बालक चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 बजे सदर विधायक लाल बहादुर करेंगे। दस दिन तक चलने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में इलाहाबाद व कौशांबी की 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी।