{"_id":"5a32c7fb4f1c1bb34a8b62a9","slug":"171513277435-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ा क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त सात विद्यालय सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ा क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त सात विद्यालय सील
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त सात विद्यालय सील
-ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। ताबड़तोड़ प्रशासनिक कार्रवाई के बाद भी दोआबा में फर्जी स्कूलों का संचालन नहीं बंद हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी शिक्षा विभाग की टीम ने कड़ा क्षेत्र में ऐसे सात विद्यालयों को पकड़ा। बगैर मान्यता के संचालित हो रहे इन स्कूलों में टीम ने सरकारी ताला जड़ दिया।
जिले में बगैर मान्यता के फर्जी तरीके से चल रहे स्कूलों के खिलाफ डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारियों की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ कड़ा क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान क्षेत्र के जहानपुर कड़ा में केपी कानवेंट स्कूल, शिवाजी शिक्षा निकेतन कमालपुर, शिवाजी शिक्षा निकेतन अलीपुर जीता, जगन्नाथ सिंह जूनियर हाई स्कूल औरेनी, एमबीएस हाई स्कूल अलीपुर जीता, कोरियो पब्लिक स्कूल कोरियों सुखरानी देवी पब्लिक स्कूल पंच हजारी मजरा कोरियो समेत सात स्कूलों में कक्षाएं चल रही थीं जबकि किसी के पास स्कूल संचालन की कोई मान्यता नहीं थी। विभाग की ओर से इन सभी को पहले भी नोटिस जारी कर स्कूल संचालन पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद भी कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। छापामारी में रंगे हाथ पकड़े जाने पर टीम ने शिक्षकों, छात्रों को बाहर कर सभी में सरकारी ताला जड़ दिया। छापामार टीम में खंड शिक्षाधिकारी संजय सिंह, अविनाश सिंह, मिथलेश कुमार के साथ ही चौकी प्रभारी देवीगंज शामिल रहे। विभागीय कार्रवाई से दिन भर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
इंटर कॉलेज के अंदर चल रहा था कानवेंट स्कूल
कड़ा (ब्यूरो)। श्रीमती सुशीला देवी इंटर कॉलेज जहानपुर कड़ा परिसर के अंदर केपी कानवेंट स्कूल संचालित हो रहा था। बृहस्पतिवार को छापामारी के दौरान इसका खुलासा हुआ। एबीएसए संजय सिंह ने बताया कि इस विद्यालय के खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।