{"_id":"5ba93dd9867a557ec524caf2","slug":"161537818073-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों के निलंबन से फार्मासिस्ट एसोसिएशन खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों के निलंबन से फार्मासिस्ट एसोसिएशन खफा
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/बारा। चरवा में तैनात फार्मासिस्ट धर्मेश त्रिपाठी और कसेंदा के वार्ड ब्वाय मोहम्मद आरिफ के निलंबन से डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन खफा है। सोमवार को संगठन के अध्यक्ष ने सीएमओ को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि संगठन से जुड़े लोग तीन दिन तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद भी निलंबन वापस नहीं हुआ तो एक अक्तूबर से सारे हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया जिन लोगों का निलंबन किया गया है उनके बारे में बताया गया कि उनकी इमरजेंसी ड्यूटी थी। ड्यूटी के बारे में किसी ने कर्मचारियों को जानकारी नहीं दी थी। कहा कि तीन दिन बाद भी अगर साथियों का निलंबन वापस नहीं हुआ तो वह लोग इमरजेंसी के अलावा बाकी ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। एक अक्तूबर के बाद से संगठन के बैनर तले 75 फार्मासिस्ट और 23 वार्ड ब्वाय काम नहीं करेंगे। इस बाबत सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी को ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर गौरीशंकर, बीपी सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहें।