फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सुंदरलाल हत्याकांड में एफआईआर दर्ज

सुंदरलाल हत्याकांड में एफआईआर दर्ज

Mon, 24 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
सुंदरलाल हत्याकांड में एफआईआर दर्ज
मंझनपुर/नेवादा। सुंदरलाल हत्याकांड में शनिवार को सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मृतक की बहू की अर्जी पर अदालत ने पुलिस को रिपोर्ट लिखने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने अब घटना की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बिरनेर गांव का सुंदरलाल खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। 25 जून 2018 को वह एक मुकदमे की पैरवी में चायल तहसील जाने की बात कहकर घर से निकला था। 29 जून को करन चौराहे पर उसकी लाश मिली थी। बहू पूसा देवी पत्नी मंगलदास का कहना है कि रिश्ते की बुआ और उसके ससुर के बीच जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था। करारी कस्बे के सोनारनटोला मोहल्ले में रहने वाले रिश्तेदार रामभुआल पुत्र मनमोहन ने उसी जमीन की लालच में ससुर की हत्या की है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी के खिलाफ तभी उसने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। शनिवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी रामभुआल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि घटना की नए सिरे से जांच कराई जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed