{"_id":"5b5f60864f1c1b827d8b59bf","slug":"161532977286-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहरा मारुफपुर के कोटेदार पर केस, कोटा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहरा मारुफपुर के कोटेदार पर केस, कोटा निलंबित
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी विकास खंड के गोहरा मारुफपुर गांव के कोटेदार इसरार अहमद के खिलाफ पुलिस ने राशन की कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोटे की दुकान को भी निलंबित कर दिया गया है। पुलिस और आपूर्ति विभाग के अफसरों ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर की है।
गोहरा मारुफपुर के ग्रामीणों ने शनिवार की रात लोडर से ले जाए जा रहे कोटे के राशन को पकड़ा था। वाहन में करीब 20 बोरी गेहूं और 18 बोरी चावल था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार कृष्णचंद्र मिश्र ने ग्रामीणों का बयान लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पिछले कई महीने से राशन नहीं वितरित करने का आरोप लगाया था। नायब तहसीलदार ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम को दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर सप्लाई इंस्पेक्टर मदन किशोर ने कौशाम्बी थाने में कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही दुकान को भी निलंबित कर दिया।