फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   16 schools will be selected under PMShri scheme

Kaushambi News: पीएमश्री योजना के तहत 16 स्कूलों का होगा चयन

Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
16 schools will be selected under PMShri scheme
मंझनपुर। परिषदीय स्कूलों को जरूरी सुविधाओं से लैस करने की पहल की गई है। इसके लिए 16 स्कूलों को केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्कूलों को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बीएसए ने सभी प्रधानाचार्यों को आवेदन करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

हर ब्लॉक से दो स्कूलों का चयन किया जाएगा। स्कूलों का चयन यू डायस पोर्टल से होगा। इसमें कुछ स्कूल कक्षा एक से आठ तक के होंगे तो कुछ कक्षा एक से कक्षा 12 तक के होंगे। इन स्कूलों को चयन कर अपग्रेड किया जाएगा। यहां के बच्चों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय को गुणवत्ता और मूल्यांकन फ्रेमवर्क पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों को ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं आवेदन करना होगा। योजना के पहले दो वर्षों के दौरान, पोर्टल को वर्ष में चार बार यानी प्रत्येक तिमाही में एक बार खोला जाएगा। पीएमश्री स्कूल अपने-अपने क्षेत्रों के अन्य स्कूलों के लिए मॉडल होंगे। इन स्कूलों में सोलर पैनल और एलईडी लाइट, पोषण उद्यान, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण और पर्यावरण बनाया जाएगा। यहां नियुक्त शिक्षकों को अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के 16 परिषदीय विद्यालयों को पीएमश्री योजना में चुना जाना है। इन स्कूलों का चयन होने के बाद 32 करोड़ की धनराशि से स्कूलों में विकास का काम होगा। प्रति स्कूल दो करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 मानक पूरा करने वाले परिषदीय स्कूलों का होगा चयन
मंझनपुर। परिषदीय स्कूलों में से 60 मानक पूरे होने वाले स्कूल ही पीएमश्री योजना में चुने जाएंगे। मानक में पक्की इमारत, पेयजल सुविधा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, खेल का मैदान, दिव्यांग बच्चों की सुविधा होना तय है। स्कूलों का चयन तीन चरणों वाली प्रक्रिया के जरिये किया जाएगा। पहले चरण में राज्यस्तर से रिपोर्ट तैयार होगी। निर्धारित न्यूनतम मानक के आधार पर उन स्कूलों की पहचान की जाएगी।

पीएमश्री स्कूल में चयन करने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है। मानक पूरा होने पर केंद्र सरकार की ओर से चयन किया जाएगा। हर ब्लॉक से दो-दो स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा।
प्रकाश सिंह-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed