फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत

गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत

Wed, 12 Jun 2019 07:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत
गंगा में डूबे दो युवक, एक की मौत
विज्ञापन

कोखराज के संदीपन घाट पर हुआ हादसा, एक को कड़ी मशक्कत कर निकाला गया बाहर
- करारी इलाके के पचंभा गांव से गंगा दशहरे पर नहाने गए थे तीनों युवक
फोटो नं-05,06
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। गंगा नदी के संदीपन घाट पर नहाते वक्त बुधवार सुबह दो दोस्त गहरे पानी में समा गए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर एक को जिंदा बाहर निकाल लिया। जबकि दूसरे की करीब दो घंटे बाद लाश मिली। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के पचंभा गांव का आजाद अली (22) पुत्र मुन्ना किसानी में पिता का हाथ बटाता था। बुधवार सुबह पड़ोसी वीरेन्द्र व मनजीत के साथ वह नहाने के लिए संदीपन घाट गया था। स्नान करने के दौरान अचानक आजाद व वीरेन्द्र पानी में समाने लगे। चीख-पुकार पर पहुंचे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह वीरेन्द्र को बाहर निकाल लिया। जबकि लगभग दो घंटे बाद आजाद की लाश निकाली जा सकी। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गंगा दशहरे के मौके पर वीरेन्द्र और मनजीत नहाने जा रहे थे। यही दोनों अपने दोस्त आजाद को भी साथ लेकर चले गए थे। हादसे के बाद लोगों का कहना है कि आजाद को मौत की खींचकर संदीपन घाट ले गई थी।
विज्ञापन

-----
यमुना किनारे मिली मजदूर की लाश, कोहराम
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बिसौना गांव का मामला, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बिसौना गांव में बुधवार सुबह यमुना नदी किनारे एक मजदूर की लाश मिली। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के मुताबिक घरेलू कलह से तंग आकर उसने जहर खाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौना गांव का सुखलाल (40) पुत्र बैजनाथ मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि मंगलवार शाम नदी की ओर जाने की बात कहकर वह घर से निकला। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दी। इसी बीच बुधवार सुबह गांव के बाहर यमुना नदी किनारे उसकी लाश मिली। मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट आदि के निशान नहीं थे। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि घरेलू कलह के कारण मजदूर ने जहर खाकर खुदकुशी की है। हालांकि पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व कर दिया है।

बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल
चायल। स्थानीय कस्बा निवासी शकील अहमद पुत्र मुजीब उल्ला शुगर का मरीज है। बुधवार सुबह वह दवा लेने प्रयागराज जा रहा था। अप्पे पर बैठने के लिए सड़क पार करते वक्त घर के समीप ही एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को झलवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ओवरलोड बालू लदे डंपर की टक्कर से गिरा माकान
फोटो नं.14
चायल (ब्यूरो)। पिपरी इलाके के बल्हेपुर गांव का मानसिंह यादव पुत्र सूरजदीन मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। मंगलवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य घर के पिछले हिस्से में सो रहे थे। इसी दौरान ओवरलोड बालू लदे डंपर ने उसके मकान में टक्कर मार दिया। जिससे मकान भरभराकर ढह गया। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। मलबे में दबने से करीब दो लाख रुपया कीमत की गृहस्थी जरुर नष्ट हो गई है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गृहस्वामी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed