फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हादसों में महिलाओं सहित चार घायल

हादसों में महिलाओं सहित चार घायल

Mon, 03 Jun 2019 08:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
हादसों में महिलाओं सहित चार घायल
हादसों में चार घायल
विज्ञापन

फोटो नं-07
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के भइला गांव का रामविशाल सोमवार सुबह अमावस्या पर गंगा नहाने संदीपन घाट गया था। लौटते वक्त चाकवन चौराहे के समीप पीछे से आए कंटेनर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह करारी के ही महेन्द्र गांव का सुरेन्द्र सिंह पुत्र लल्लू रविवार को पड़ोसी के साथ दर्शन करने चित्रकूट धाम गया था। सोमवार सुबह लौटते वक्त अंधावां के समीप अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। ऐसे ही पश्चिमशरीरा क्षेत्र के कोल्हुआ गांव की निकिता सिंह व सीमा सिंह सुबह किसी काम से हिनौता गई थीं। लौटते वक्त डकशरीरा के समीप सामने से आए बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-----
पति के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
चायल। पिपरी इलाके के काठगांव की शिवकुमारी ने बताया कि उसका विवाह करीब 25 साल पहले हुआ था। शादी के बाद तीन लड़कियों सहित कुल चार बच्चे हुए। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। एक की इसी महीने 19 तारीख को है। पीड़िता की मानें तो उसका पति किसी पराई औरत के चक्कर में पड़ गया है। अब वह उसी के साथ रहता है। इससे परेशान पीड़ित महिला ने सोमवार को आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

-----

सगे भाइयों को पीटकर किया घायल
चायल। पिपरी इलाके के असरावल गांव का विक्की कुशवाहा किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि खेत में उसने सब्जी बो रखी है। पड़ोसी दबंग आए दिन खेत में अपने मवेशी छोड़ देते हैं। इसका विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो सोमवार सुबह वह सगे भाई कपिल के साथ खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी तीन दबंगों ने रोककर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed