फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मां- बाप पर नहीं था भरोसा, जरूरी सामान और मवेशी लेकर साले की शादी में गया युवक

मां- बाप पर नहीं था भरोसा, जरूरी सामान और मवेशी लेकर साले की शादी में गया युवक

Mon, 03 Jun 2019 08:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
मां- बाप पर नहीं था भरोसा, जरूरी सामान और मवेशी लेकर साले की शादी में गया युवक
मां- बाप पर नहीं था भरोसा, जरूरी सामान और मवेशी लेकर साले की शादी में गया युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लोधौर गांव का एक युवक अपने साले की शादी में बीवी बच्चों के साथ घर का सभी जरूरी सामान व पालतू मवेशी भी लेकर गया है। दरअसल युवक को भरोसा नही था कि उसकी गैरमौजूदगी में उसके मवेशी और घर का समान सुरक्षित रहेंगे। युवक की इस हरकत पर उसके मां- बाप के साथ गांव वालों को भी आश्चर्य हो रहा है। गांव में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।
पिपरी के लोधौर गांव का लालचंद्र पुत्र रामअवतार खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। लालचंद्र के साथ उसके माता पिता भी रहते हैं। लालचंद्र ने घर में कुछ मवेशी भी पाल रखे हैं। सरायअकिल के नंदौली गांव निवासी उसके साले की पांच जून को शादी है। अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए लालचंद्र रविवार को अपने बीवी बच्चों संग घर से निकला और कीमती गृहस्थी के साथ मवेशियों को भी साथ लेकर गया। उसकी इस हरकत पर हर कोई स्तब्ध है। लोगों का कहना है कि गहने आदि साथ ले जाना, समझ में आता है। पर, मवेशियों के संग ले जाना समझ से परे है।
विज्ञापन

-----
सिलिंडर फटने से झुलसे युवक की मौत
- चरवा के दरियालपुर गांव में गुरुवार को हुई थी घटना
चायल (ब्यूरो)। चरवा के दनियालपुर गांव में गुरुवार को गैस सिलिंडर फटने के कारण आग से झुलसे युवक की सोमवार सुबह मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दनियालपुर निवासी राजकुमार (35) पुत्र बुदुन पासी मूर्तिकार था। वह झोपड़ी में रहकर मूर्तियां बनाता था। गुरुवार को गैस सिलेंडर फटने के कारण उसके घर में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आने से राजकुमार झुलस गया था। परिजनों ने उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया था। जहां सोमवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

-----
खाली लोटा दिखाने पर जुआरियों ने किशोर को पीटा
चरवा। क्षेत्र के काजू निवासी छोटू शुक्ला पुत्र जंगबहादुर ने बताया कि सोमवार दोपहर वह खेत से लौट रहा था। इसलिए उसके हाथ में खाली लोटा था। गांव में सूनसान स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पीड़ित के मुताबिक वह वहीं खड़ा होकर खेल देखने लगा। तभी खाली लोटा दिखाने का आरोप लगाते हुए जुआरी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed