फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसों में पूर्व प्रधान सहित चार की मौत

सड़क हादसों में पूर्व प्रधान सहित चार की मौत

Mon, 03 Jun 2019 07:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में पूर्व प्रधान सहित चार की मौत
मंझनपुर/बारा। दोआबा के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक पूर्व प्रधान सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने जांच के बाद मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली इलाके के सेलरहा पश्चिम निवासी जितेन्द्र यादव (45) पूर्व प्रधान थे। रविवार रात वह किसी काम से मंझनपुर बाजार गए थे। लौटते वक्त सेलरहा गांव के समीप ही पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही प्रधान छिटककर नीचे गिर गए। इस दौरान ट्रक उन्हें कुचलते हुए गुजर गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसी तरह कोखराज के कशिया पश्चिम गांव का शिवप्रसाद (60) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार सुबह वह खेतों की ओर जा रहा था। गांव की मुख्य सड़क पार करते वक्त बाइक से आए सैनी इलाके के गोरियों निवासी राजेन्द्र (22) पुत्र जगरूप ने उसे टक्कर मार दिया। इसके बाद राजेन्द्र भी अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे में शिवप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेन्द्र ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। ऐसे ही कौशाम्बी के हिसामबाद गांव का राममिलन सरोज (45) भी मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी पत्नी कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। सोमवार सुबह वह अपने दामाद सुरेश निवासी पठन पुरवा के साथ बाइक से दवा लेने सरायअकिल जा रहा था। भैरवां मोड़ के समीप सामने से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राममिलन की मौत हो गई। उसका दामाद घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed