फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   उमरवल घाट पर फायरिंग, कर्मचारियों को पीटकर लूटा

उमरवल घाट पर फायरिंग, कर्मचारियों को पीटकर लूटा

Mon, 03 Jun 2019 07:04 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
उमरवल घाट पर फायरिंग, कर्मचारियों को पीटकर लूटा
उमरवल घाट पर फायरिंग, कर्मचारियों को पीटकर लूटा
विज्ञापन

- मुंशी की तहरीर पर एक नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
- इंस्पेक्टर बोले, संदिग्ध लग रही है लूट की बात
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के उमरवल बालू घाट पर रविवार रात दबंगों ने तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों व चालकों की पिटाई की। इसके बाद खिड़की तोड़कर रवन्ना ऑफिस से करीब 1.35 लाख रुपया लूट लिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। मुंशी की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
यमुना नदी के उमरवल बालू घाट का पट्टा किसी बालाजी कोल कंपनी के नाम है। स्थानीय स्तर पर देखरेख प्रयागराज निवासी योगेश साहू करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात उमरवल गांव का ही एक दबंग अपने आधा दर्जन साथियों के साथ असलहों से लैश होकर घाट पहुंचा और मुंशी श्यामबाबू की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी शिवम, शोभित, मयंक, राजेश, ट्रक चालक भुलई तथा संदीप निवासी कुंडा आदि को भी पीटा। रवन्ना ऑफिस की खिड़की तोड़कर भीतर गल्ले में रखा 1.35 लाख रुपया लूट लिया। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। घाट पर गोलीबारी की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुंशी की तहरीर पर उमरवल निवासी धीरज व छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लूट का आरोप संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, फुटेज खंगाल रही पुलिस
चायल। उमरवल बालू घाट पर बदमाशों के तांडव की पूरी घटना रायल्टी दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैमरा ऑन कर फुटेज खंगाला। पुलिस कैमरे में कैद लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed