फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दो दरिंदों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज

दो दरिंदों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
दो दरिंदों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज
मंझनपुर। विवाहिता के साथ तमंचा सटाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के एक मामले में रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इसके बाद दरिंदों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि 22 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी गांव उमरा के गिरधारी और तीरथ दीवार फांदकर घर में घुस आए। कनपटी तमंचा सटाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक उसने उसी दिन घटना से पुलिस को अवगत कराया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। फिर कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। रविवार शाम अदालत के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि नौ सितंबर को पड़ोस के युवकों ने उसकी बेटी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की थी। विरोध करने पर पिटाई कर दी थी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ उसी रोज पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत कर दी। एसपी के निर्देश पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed