{"_id":"61fed8d98e9a903be16473fa","slug":"140-missing-history-sheeters-can-become-a-threat-in-elections-kaushambi-news-ald32641310","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में खतरा बन सकते हैं 140 लापता हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में खतरा बन सकते हैं 140 लापता हिस्ट्रीशीटर
विज्ञापन
crime
जिले के 140 हिस्ट्रीशीटर विधानसभा चुनाव में खलल डाल सकते हैं। पुलिस की तमाम कोशिश के बाद भी इन्हें पकड़ना तो दूर सुराग तक नहीं लग सका है। कौशाम्बी जिले की पुलिस रिकार्ड में कुल 768 हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं। अब विधान सभा चुनाव आया तो पुलिस ने थाना स्तर पर इनकी निगरानी कराना शुरू किया।
विभागीय सूत्रों की मानें तो 768 एचएस के सापेक्ष महज 575 लोगों की निगरानी की जा रही है। जिसमें से 39 हिस्ट्रीशीटर अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक इनमें से अब 14 हिस्ट्रीशीटरों की मौत हो चुकी है। अब सवाल यह है कि पुलिस रिकार्ड में दर्ज लापता 140 हिस्ट्रीशीटर आखिर हैं कहां? पुलिस ने इनकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ऐसे में अगर इन हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी नहीं कराई गई तो यह सभी चुनाव में बाधा डाल सकते हैं।
19 नए बदमाशों की खुुलेगी हिस्ट्रीशीट
लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस हिस्ट्रीशीट खोलती है। इसी क्रम में अब जिले के विभिन्न थानों में चिन्हित 19 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली जानी है। इसका मसौदा तैयार कर थाना स्तर से पुलिस अफसरों को रिपोर्ट भेजा जा चुका है। इसके अलावा नौ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
35 किए गए जिला बदल, 15 हजार पाबंद
जिले में अब तक 69 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जिसमें 35 लोगों के खिलाफ जिला बदर कराने की कार्रवाई की गई। चुनाव में शांतिभंग की आशंका में 15 हजार लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई की नोटिस तामील कराई गई है।
जिले में जितने भी हिस्ट्रीशीटर मौजूद हैं उनकी बराबर निगरानी कराई जा रही है। जो सक्रिय एचएस है उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। बाकी के लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई में पाबंद किया गया है। हेमराज मीणा, एसपी