{"_id":"5a57b5604f1c1b35198b4749","slug":"131515697504-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल मेडिकल यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल मेडिकल यूनिट
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही गांव-गांव पहुंचेगी मोबाइल मेडिकल यूनिट
-महज 15 मिनट के भीतर बीमारी पता करने के लिए उपलब्ध होंगी आधुनिक मशीनें
बोले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में किया
फोटो नं-13, 14 व 15
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रदेश के चित्सिा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जल्द ही गांव-गांव मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरा करने के साथ ही आधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाएगा। महज 15 मिनट के भीतर शरीर की बीमारी खोज निकालने वाली आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री वृहस्पतिवार को कौशाम्बी दौरे पर थे। यहां मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन परिसर में स्वास्थ्य क्लीनिक का शुभारंभ करते हुए कहा कि चिकित्सकों की कमी पूरा करने के लिए सेवा निर्वत्ति की अवधि 60 से बढ़ाकर 62 साल कर दी गई है। इसके अलावा जल्द ही प्रदेश भर में पांच हजार नए डॉक्टरों के भर्ती की तैयारी की जा रही है। जिला अस्पतालों में ट्रामा विंग बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इमरजेंसी सेवा को मजबूती प्रदान करने के लिए जल्द ही प्रदेश भर में 108 की 712 और एंबुलेंश चलाई जाएंगी। इसके अलावा मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की जा रही है। जो गांव-गांव में घूमकर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा चिकित्सा मंत्री ने प्रदेश सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का भी बखान किया। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि जल्द ही जिले में रोजगार सृजन के लिए उद्योग धंधों की स्थापना, सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर एवं बस डिपो संचालित कराया जाएगा। इस मौके पर विधायक चायल संजय गुप्ता, सिराथू के विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल मंझनपुर के विधायक लाल बहादुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी, महामंत्री अजय कुमार पांडेय, समेत तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।
---------------
जिला अस्पताल में होगी एमआआई और सीटी स्कैन
स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द ही प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया। कहा कि ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि गरीबों को एमआरई, सीटी स्कैन, वेंटीलेटर समेत अन्य तमाम आधुनिक जांचों के साथ ही चिकित्सा सेवाएं अस्पताल में ही मुफ्त हो सकेंगी।
----------------
कौशाम्बी को बौद्ध सर्किट से जोड़ने का होगा प्रयास
कार्यक्रम के दौरान जिले के सांसद, विधायकों द्वारा कौशाम्बी के ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व का जिक्र करने पर चिकित्सका मंत्री ने कहा द्वाबा का समृद्धिशाली इतिहास रहा है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए उनके स्तर से पूरी कोशिश की जाएगी कि कौशाम्बी को बौद्ध सर्किट से जोड़कर चतुर्मुखी विकास कराया जाए।
विज्ञापन
---------------
संविदा कर्मियों ने किया स्वास्थ्य मंत्री का घेराव
जिला अस्पताल में तैनात रहे संविदा कर्मियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया। कर्मचारियों ने बताया कि 31 मार्च तक अनुबंध होने के बावजूद सीएमएस ने अक्तूबर 17 में ही सभी को बाहर कर दिया। जिन नए कर्मियों को रखा भी जा रहा है उनसे सुविधा शुल्क की डिमांड की जा हरी है। अस्पताल प्रशासन की कारगुजारी से तकरीबन 50 कर्मचारियों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। घेराव करने वालों में शैलेंद्र कुमार, सुरेश, तेज बहादुर, देवेश, अभिषेक, राहुल दुबे, जगजीत, धीरेंद्र समेत सभी संविदा कर्मी शामिल रहे।