फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चैंपियन बनी कौशांबी स्टेडियम ब्वायज टीम

चैंपियन बनी कौशांबी स्टेडियम ब्वायज टीम

Sun, 12 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
चैंपियन बनी कौशांबी स्टेडियम ब्वायज टीम
चैंपियन बनी कौशांबी स्टेडियम ब्वायज टीम
विज्ञापन

-वाराणसी टीम को दी दो रनों से शिकस्त
अमर उजाला ब्यूरो
टेंवा (कौशाम्बी)। कौशांबी स्टेडियम में शनिवार को चैम्पियंस ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मुकाबला कौशांबी स्टेडियम ब्वायज व ग्यान हंस स्पोर्टिंग क्लब वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें कौशांबी की टीम ने वाराणसी को दो विकेट से हराकर चैंपियंस ट्राफी अपने नाम कर ली।
दोनो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले टॉस हुआ। इसमें वाराणसी की ग्यान हंस स्पोर्टिंग टीम टॉस हारते हुए पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने चार विकेट खोकर 137 रनो का स्कोर खड़ा किया। इसमें गौरव सिंह ने 49, शादाब ने 18, सचिन ने 21 व सुशील ने दस रन बनाए। कौशांबी स्टेडियम ब्वायज के संजय राजपूत ने दो विकेट व सुभाष सरोज ने एक विकेट लिए। बैटिंग के लिए उतरी कौशांबी स्टेडियम ब्वायज टीम 141 रन बनाकर फाइनल मुकाबला दो रनों से जीत लिया। इसमें टीम के सोनू अग्रहरि ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंद पर 58 रन बनाकर टीम के जीत का रास्ता साफ कर दिया। टीम के राहुल राय ने 20 व आयुष्मान चौधरी ने तीन रन नाबाद बनाए। इस दौरान वाराणसी के सुशील ने दो, शादाब, वैभव, गौरव व संचित ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच के बाद मुख्य अतिथि डॉ. अरुण केसरवानी ने विजेता, उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार वितरित किया। इस मौके सत्येंद्र सिंह, परवेज आलम, दीप सिंह, रिंकू पाल, राज बहादुर मिश्र, दिनेश कुमार, क्रीड़ाधिकारी सुधीर श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




अलग-अलग खेलों में जाठी, म्योहर व मालीपुर टीम रही अव्वल
मालीपुर गांव में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कनैली (ब्यूरो)। विकास खंड कौशांबी की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को मालीपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। अलग-अलग खेतों में जाठी, म्योहर व मालीपुर की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मालीपुर में हुई। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के कई स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खो-खो, पीटी, दौड़, सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता के दौरान पीटी में पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय जाठी की टीम ने बाजी मारी तो खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय म्योहर की टीम अव्वल रही। दौड़ प्रतियोगिता में मालीपुर के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को बीडीओ कौशांबी हरिश्चंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के जिला मंत्री ध्यान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष घनश्याम द्विवेदी सहित इलाके के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।



लंबी कूद, कबड्डी व दौड़ में टेंगाई के प्रतिभागी अव्वल
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
मंझनपुर (ब्यूरो)। विकास खंड सिराथू के परिषदीय/सहायता प्राप्त विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को बिट्ठल भाई पटेल शिक्षा सदन उदिहिन खुर्द परिसर में हुई। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय टेंगाई के छात्र-छात्राओं ने अव्वल प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू ने किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत लंबी कूद के साथ की गई। इसमें प्राथमिक विद्यालय टेंगाई के धीरज ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बालक व बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में भी विद्यालय के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया। चार सौ मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेंगाई की सोनम देवी तो सौ मीटर की दौड़ में इसी विद्यालय की रंजना देवी पहले स्थान पर रहीं। इसके अलावा 50,100 व दो सौ मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय देवखरपुर के आकाश प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय उदिहिन बुजुर्ग द्वितीय की अंजली देवी प्रथम, सौ मीटर में कोड़र की रिंकी, दो सौ मीटर में प्राथमिक विद्यालय हटवा रामपुर मड़ूकी की पिंकी देवी व चार मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय नौगीरा के रामबाबू, कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय उदिहिन खुर्द के बच्चे पहले स्थान पर रहे। रैली में प्राथमिक शिक्षक संघ सिराथू अध्यक्ष ईश्वर शरण सिंह, पू.मा.शि.संघ के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, दीपक द्विवेदी, राजेंद्र, नयन सिंह, आलोक कुमार, चंद्रभवन, रामगोपाल शुक्ल, कालेश्वर नाथ शुक्ल, कमला देवी, ज्योतिराज, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन बिट्ठल भाई पटेल के प्रधानाचार्य केपी सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed